किच्छा: पिता पर नाबालिग सौतेली बेटी से दुराचार का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। महिला ने पति पर अपनी 12 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से दुष्कर्म के आरोपी पति पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने  आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और वर्तमान में कोतवाली अंतर्गत गांव में दूसरे पति के साथ रहती है। महिला के अनुसार पहले पति से उसकी एक 12 वर्षीय पुत्री है जो कि उनके साथ ही रहती है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री ने बताया कि उसका सौतेला पिता बीते वर्ष अक्टूबर से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।

सौतेला पिता कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर चुका है। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को भी हत्या की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी ग

संबंधित समाचार