पीलीभीत: अब चोरी की घटनाएं रोकने को बढ़ाई यूपी 112 पुलिस की जिम्मेदारी, जानिए क्या बनाई रणनीति?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। एसपी अतुल शर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को बैठक कर अपराध समीक्षा की। एसपी ने कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। वांछित अपराधियों की धरपकड़ में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों  को समय से निपटाने के लिए कहा गया। एसपी ने कहा कि सर्दी के मौसम में कोहरे का कहर शुरु हो जाता है। ऐसे में कोहरे में हादसो को रोकने के लिए यातायात प्रभारी ठोस कदम उठाएं।

दुपहिया और चार पहिया वाहनों के किनारों पर रंगीन रेडियम स्टिकर पट्टी चस्पा कराई जाए। जिससे हादसों को रोका जा सके। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए यूपी 112 की गाड़ियों को एक्टिव करने के निर्देश दिए। कहा कि उनकी लोकेशन भी बार-बार ली जाए। इस मौके पर एएसपी अनिल कुमार यादव, सीओ सिटी  अंश़ु जैन, सीओ बीसलपुर सतीश चंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।

लंबित विवेचना पर आईजी ने लगाई फटकार
सोमवार को आईजी डॉ. राकेश सिंह  ने थाना माधोटांडा का औचक निरीक्षण किया।  थाना परिसर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था परखी। हवालात, मालग्रह, बैरक आदि का मुआयना किया। साफ-सफाई , अभिलेखों का रखरखाव और थाने पर आगन्तुंको की समस्याओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। महिला हेल्पडेस्क रजिस्टर के निरीक्षण के दौरान स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई।

जिसमें सात दिन से अधिक समय से प्रार्थना पत्र लंबित मिले। थाना प्रभारी अचल कुमार को निस्तारण कराने के निर्देश दिए।  लंबित विवेचनाओं पर भी नाराजगी जताई।चरित्र सत्यापन के मामले में कई आवेदन लंबित पाए गए। प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए ढाबों, होटल और बस स्टैंड आदि पर चेकिंग करने और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: क्रिसमस को लेकर बाजार-चर्च होने लगे गुलजार, केक की बढ़ी डिमांड

संबंधित समाचार