शाहजहांपुर: मालगाड़ी के आगे कूदकर शख्स ने दी जान, शव की नहीं हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

शाहजहांपुर, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन और होम सिग्नल के बीच डाउन लाइन पर मालगाड़ी के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। जो इंजन में कुछ दूर तक रगड़ता चला गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। इस दौरान डाउन लाइन की काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, मालगाड़ी आधे घंटे खड़ी रही।

बरेली से शाहजहांपुर के लिए मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे मालगाड़ी आ रही थी। रेलवे स्टेशन और  होम सिग्नल के बीच एक व्यक्ति मालगाड़ी के आगे कूद गया। जो इंजन में कुछ दूर तक रगड़ता चला गया। लोको पायलट ने कंट्रोल और स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि इंजन की चपेट में आकर एक व्यक्ति कट गया।

स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को मेमो दिया। जीआरपी के दरोगा करुणेश शुक्ला सिपाहियों के साथ मौके पर गए और लोगों से जानकारी की। लोगों ने बताया कि करीब एक घंटे से रेलवे लाइन के किनारे टहल रहा था। जैसे मालगाड़ी आयी और इंजन के आगे कूद गया। जीआरपी के सिपाहियों ने कटे व्यक्ति को रेलवे लाइन के किनारे किया।

इस दौरान डाउन लाइन की काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और मालगाड़ी को रोक दिया गया। डाउन लाइन पर करीब आधा घंटे संचालन ठप रहा है। जीआरपी के दरोगा करुणेश शुक्ला ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की उम्र 40 साल होगी, जो सफेद जैकेट, काली पैंट, टी शर्ट पहने हुए है। जूते इंजन में फंसकर चले गए। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो जेब से कुछ नहीं निकला है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सर्द रातों में रैन बसेरे खाली, सार्वजनिक स्थलों-फुटपाथों पर बसेरा

संबंधित समाचार