काशीपुर में दाड़ियाल रोड पर हनुमान नगर में स्कूल संचालक के घर पर डकैती... 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर में दाड़ियाल रोड पर हनुमान नगर में एक स्कूल संचालक के घर पर डकैती पड़ गई। आधी रात को घर में घुसे 8 से 9 नकाबपोश डकैतो ने परिवार के लोगों को तमंचे व चाकू के बल पर बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाश करीब 40 लाख की नकदी व जेवर ले गए। बताया जा रहा है कि बाहर भी तीन बदमाश मौज़ूद थे।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात दाड़ियाल रोड स्थित हनुमान नगर निवासी यशपाल सिंह चौहान आपने बेटे हिमांक के साथ घर में सो रहे थे। तभी 8 से 9 बदमाश रात एक बजे उनके घर में घुस आए। इस दौरान बदमाशों ने यशपाल चौहान को पकड़ लिया और बंधक बना लिया। वही उनके बेटे पर तमंचा रख कीमती सामान की जानकारी मांगी। बाद में अलमारी आदि खंगाल करीब 40 लाख के जेवर चुरा लिये। शोर की आवाज़ होने पर किरायेदार युवती ने अपने परिचित को फ़ोन पर मौक़े पर बुलाया। जिन्हे देख बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार