पिच बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार थीः पृथ्वी
दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाने वाले दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कहा है कि पिच बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार थी। पृथ्वी ने चेन्नई के खिलाफ 43 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी और उनकी …
दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाने वाले दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कहा है कि पिच बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार थी। पृथ्वी ने चेन्नई के खिलाफ 43 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी और उनकी पारी की बदौलत दिल्ली स्कोर बोर्ड पर 175 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही थी। पृथ्वी को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पृथ्वी ने कहा, “बल्लेबाजी के शुरुआत में यह देखना जरुरी है कि पिच कैसी है और इसके हिसाब से खेलना काफी महत्वपूर्ण होता है। मैं पिछले साल गेंद को अच्छे से हिट कर पा रहा था और इस साल भी मैं ऐसा कर पा रहा हूं लेकिन मैंने कुछ छोटी गलतियां की थी। इस बार मैंने ज्यादा से ज्यादा ग्राउंड शॉट खेलने का फैसला किया था। मैं अपनी बल्लेबाजी की हाइलाइट्स देखता हूं और समझता हूं कि मैं कैसा खेला और मुझे क्या करना चाहिए। लेकिन यह पिच बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार थी।”
