कौशांबी : विद्युत विभाग के भंडारण से नहीं मिला किसानों को सामान, सैंकड़ों किसान परेशान
कौशांबी, अमृत विचार। किसानों के लिए प्रदेश सरकार तमाम सुविधाएं देने के लिए योजनाओं का पिटारा खोल रखी है। लेकिन विभागीय अफसर किसानों को इन योजनाओ से वंचित कर रहे है। कौशांबी के विद्युत विभाग के भंडारण का भी इन दिनों यही हाल है। जहां किसानों को भंडारण से सामान नही मिल पा रहा है। जिससे किसानो को फ़सल की सिचाई करने में परेशानियां हो रही है।
कौशांबी में विद्युत विभाग की मनमानी कार्य प्रणाली से लगभग 400 किसानों को बिजली का सामान नहीं मिल रहा है। जिससे किसानों को फसल की सिचाई करने में काफी मुसीबतें आ रही है। किसानों का समरसेबल विद्युत विभाग के सामान के अभाव में नहीं चल पा रहा है। लघु सिंचाई विभाग की तरफ से लगभग 400 लोगो को समरसेबल के लिए बोरिंग हुई है। इन नलकूपों को चालू करने के लिए विद्युत विभाग से कनेक्शन होने के बाद भी कई माह बीतने के बावजूद अभी तक प्रयुक्त होने वाला पूरा सामान किसानों को नहीं मिला है। जिससे किसानों के नलकूप चालू नहीं हो सके हैं। किसानों के सामान में कटौती भी की जा रही है।
किसानों का आरोप है कि विभाग ने लगभग 40 लाख का समान हजम कर लिया है। सदर ब्लाक के भैला मकदूमपुर गांव के किसान मैकूलाल ने बताया कि उसका वेश, टी-ऑफ, अर्थराड, नट बोल्ट सहित कई सामान न मिलने से अभी तक नलकूप चालू नहीं हो सका है। किसान अपने खेतों की सिचाई के लिए बाजारों से सामान खरीद कर अपना काम कर रहे है ।
वर्जन :-
उमेश कुमार, एसडीओ , एक्सियन स्टोर प्रयागराज
विद्युत विभाग के स्टोर में अभी सामान नहीं आया है। जब आएगा तो लोगों को दिया जाएगा। स्टोर में पुराना खराब सामान पढ़ा हुआ है।
रमेश कुमार जक्शन स्टोर,आगरा
स्टील का सामना सेल से मिलने में देरी हो रही है। जिसके कारण अभी सामान उपलब्ध नहीं हो सका है। जैसे ही स्टील आइटम मिल जाएगा। सभी को सामान मुहैया करा दिया जाएगा ।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, कुकरैल रिवरफ्रंट की जद में आये निर्माण पर चला बुलडोजर
