नैनीताल: दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधारकार्ड के लिए 28 से लगेंगे शिविर... जगह और तारीख देखें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए विकासखंड वार शिविरों में चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा मौके पर दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधारकार्ड, यूडीआईडी कार्ड के प्रमाण पत्र शिविर में निर्गत किए जाएंगे।

जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि 28 दिसंबर को कोटाबाग, 29 दिसम्बर धारी, 30 दिसम्बर रामनगर, 1 जनवरी 2024 रामगढ़, 2 जनवरी बेतालघाट, 3 जनवरी भीमताल, 4 जनवरी हल्द्वानी तथा 5 जनवरी 2024 को ओखलकांडा में यूडीआईडी कार्ड एवं भारत सरकार की एपिड योजनान्तर्गत सहायक उपकरण दिए जाने के लिए परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 

संबंधित समाचार