संभल : पुलिस ने भाकियू नेताओं को किया नजरबंद, नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर उठाई मांगें
संभल/कैला देवी, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन शंकर द्वारा मुरादाबाद जिले के बिलारी क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में जाने का ऐलान करने पर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने पदाधिकारियों को घरों पर ही नजरबंद कर लिया। पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई।
भारतीय किसान यूनियन शंकर के पदाधिारियों ने समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में जाने का ऐलान किया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव ततारपुर घोसी में जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव को घर पर ही नजरबंद कर लिया। अन्य पदाधिकारियों के घरों पर भी पुलिस का पहरा हो गया। बाद में पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कहा कि सिसौना डांडा में पक्का घाट का निर्माण कराया जाए। चंदौसी डबल फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की। कहा कि गन्ना समिति और चीनी मिलों द्वारा किसानों को पर्ची नहीं दी जाती। जिससे गन्ना चीनी मिलों में नहीं पहुंच पाता। इस समस्या का समाधान कराते हुए गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग उठाई। इस दौरान भुवनेश यादव, सत्यपाल सिंह, अतर सिंह, प्रमोद, मुनिराज, लेखराज, विजेंद्र सिंह, सौराज सिंह, रामवीर, कामेन्द्र चौधरी, आस मोहम्मद, रोशन सिंह, राजपाल सिंह, अनिल यादव आदि रहे। वहीं पुलिस ने जिलेभर में भाकियू और अन्य संगठनों के कई अन्य नेताओं को भी घरों पर ही नजरबंद किया।
ये भी पढ़ें:- संभल : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए कूच करते सपाइयों को पुलिस ने रोका
