जौनपुर: बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी को मारी गोली, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। जौनपुर में बख्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में शनिवार शाम को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आज शाम करीब छह बजे फतेहगंज बाजार में आभूषण की अपनी दुकान बंद कर बढ़ौना गांव के उमेश सेठ (45) अपने घर जा रहे थे और जैसे ही वह लखौवा मोड़ के पास पहुंचे कि पीछे से मोटरसाइकिल से आये बदमाश सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग छीनने लगे। 

सिंह के अनुसार विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गये। उन्होंने बताया कि गोली लगने से उमेश की मौत हो गयी जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जौनपुर-प्रयागराज मार्ग को जाम करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर रास्ता साफ करा दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद हत्यारों को गिरफ्तार करने में जुट गयी है। 

यह भी पढ़ें:-अब अयोध्या के लिए Air India की भी फ्लाइट, जानिए कब से शुरू होगी सर्विस और कितना है किराया

संबंधित समाचार