रुद्रपुर: कोतवाली पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। विगत दिवस जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस विभाग ने ऊधमसिंह नगर जनपद में वारंटियों और वांछितों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने तीन वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। तीनों लंबे समय से कोर्ट में तारीख पर पेश नहीं हो रहे थे। इस पर कोर्ट से वारंट जारी हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कोतवाल विक्रम राठौर के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में वारंटियों की धरपकड़ को अभियान चलाया। कोतवाल ने बताया कि केवल सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी ग्राम रायपुर रुद्रपुर, बलजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी बिंदुखेड़ा थाना रुद्रपुर और हरजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम बिंदुखेड़ा के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ है। इसको लेकर एसआई मुकेश मिश्रा ने टीम के साथ वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।

पुलिस ने तीनों को दबिश के दौरान उनके घरों से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बलजीत व केवल सिंह के खिलाफ फौजदारी का मामला कोर्ट में चल रहा। जबकि हरजीत सिंह के खिलाफ परिवाद न्यायालय काशीपुर से वारंट जारी हुआ। टीम में कांस्टेबल कृष्णा प्रसाद, मोहन तिवारी, यशपाल मेहता आदि शामिल रहे। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

संबंधित समाचार