कांग्रेस नेतृत्व ने बिहार के नेताओं के साथ की बैठक, लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पार्टी की बिहार इकाई के नेताओं के साथ बैठक की। 

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक में बिहार में संगठन की स्थिति, चुनाव तैयारियों और सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। बैठक में खरगे और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और कई अन्य नेता मौजूद थे। बिहार की महागठबंधन की सरकार में कांग्रेस साझेदार है। महागठबंधन के सभी घटक राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (यूनाइटेड), कांग्रेस और वाम दल राष्ट्रीय स्तर पर बने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं। 

ये भी पढ़ें- Year Ender 2023 : मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी, रिकॉर्ड नकद जब्ती, निर्वाचन आयोग की इस साल की बड़ी उपलब्धियों में शामिल

संबंधित समाचार