अनियंत्रित डाला मैजिक की टक्कर से मोपेड सवार दंपति की मौत, गंगा स्नान के लिए जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 अमृत विचार कुण्डा प्रतापगढ़ : गंगा स्नान करने जा रहे हैं मोपेड सवाल दंपति की अनियंत्रित डाला मैजिक वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
कुण्डा के ढिकुही गांव निवासी हरीलाल (55) पुत्र देवतादीन मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे घने कोहरे के बीच अपनी पत्नी आशा देवी (52) के साथ मोपेड बाइक से गंगा स्नान के लिए मानिकपुर जा रहे थे। कुंडा कोतवाली के प्रयागराज - लखनऊ हाईवे पर दुअर नाले के पास पहुंचते ही मानिकपुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित डाला मैजिक वाहन ने मोपेड बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

िहकह

हादसे के बाद आसपास के लोग व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पास जाकर देखा तो पति - पत्नी की सांसे से थम चुकी थी। दोनों को कुंडा लाया गया। जहां  चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चालक मैजिक डाला समेत फरार हो गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़े- ट्रक पर जा रहा था स्क्रैप जहाज, लखनऊ में बीच रास्ते फंसा, देखने वालों की उमड़ी भीड़

संबंधित समाचार