हरदोई सांसद बोले - संस्कारों और सरोकारों की है भाजपा सरकार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को पिहानी ब्लाक के ग्राम डेल पंडरवा व हरिहरपुर में ग्राम पंचायत स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोदी की गारंटी वाली वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेश का प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जयप्रकाश मौजूद रहे। सांसद जयप्रकाश ने महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराया।

इस दौरान जनता जनार्दन को मोदी सरकार की जन-कल्याण कारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया। सांसद ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव सम्बोधन को भी सुना। 

सांसद ने कहा कि उनकी सरकार संस्कारों व सरोकारों की सरकार है। सरकार प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष  सुबोध सिंह,मण्डल महामंत्री हरिओम मिश्रा,ग्राम प्रधान मुकेश द्विवेदी प्रधान हरिवंश सिंह प्रदीप पाठक, जितेंद्र सिंह,अमित वर्मा ग्राम प्रधान विजय वर्मा ग्राम प्रधान  अजय प्रताप, बब्लू त्रिपाठी,शिल्लू शुक्ला, प्रदीप वर्मा,डीडी कृषि नंद किशोर,बीडीओ पिहानी उदय वीर व समस्त भाजपा मण्डल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज में कोहरे का कहर - सड़क हादसों में चार की मौत

संबंधित समाचार