नैनीताल: ड्यूटी पर नहीं मिले 9 सफाई कर्मचारी, लगाई अनुपस्थिति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नगर पालिका में कर्मचारियों के समय पर कार्यालय नहीं आने की शिकायत के बाद ईओ आईएएस राहुल आनंद ने सख्ती दिखानी शुरू की। जिसके बाद अब कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचने लगे हैं। वहीं अब ईओ ने फील्ड में तैनात कर्मचारियों के कामकाज पर भी नजर रखनी शुरू कर दी है।

बुधवार को ईओ ने गाड़ी पड़ाव से बारापत्थर, चीना बाबा, नैनीताल क्लब व मोहनको चौराहे में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें 9 सफाई कर्मचारी नदारद मिले। काफी देर तक भी कर्मचारियों के नहीं आने पर उनकी एक दिन की अनुपस्थिति लगा दी। बता दें कि वर्तमान में 178 कर्मचारी फील्ड में तैनात हैं। 

ईओ ने कहा कि कार्यक्षेत्र में गैरमौजूदगी पर 9 कर्मचारियों की एक दिन की अनुपस्थिति लगा दी गयी है। कहा कि कार्यलय में मौजूद कर्मचारियों को बायोमेट्रिक उपस्थित के अनुसार ही वेतन दिया जाएगा। बिना सूचना के गायब रहने पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ वेतन भी रोका जा सकता है। उन्होंने फील्ड में तैनात कर्मचारियों को भी चेतावनी दी। कहा कि अगर कोई भी फील्ड कर्मचारी कार्य पर मौजूद नहीं पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार