नए साल 2024 के मौके पर लखनऊ के मंदिरों में उमड़ी जबरदस्त भीड़, जय श्री राम के लगे जयकारे
अमृत विचार लखनऊ: नए साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर पूरा लखनऊ जश्न में डूबा हुआ है। आज सोमवार को जो कि साल का पहला दिन है ऐसे में मंदिरों में भी भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी है। हनुमान सेतु मंदिर में भक्तों ने सुंदर भजनों का आनंद लिया। श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर ट्रस्ट और बाबा नीब करौरी महाराज आश्रम की ओर से आयोजित भजन, सुंदरकांड के पाठ में हजारों लोगों ने भाग लिया।
मनकामेश्वर मंदिर में उमड़ी जबरदस्त भक्तों की भीड़
वही लखनऊ के मनकामेश्वर वार्ड में स्थित मनकामेश्वर मंदिर मैं भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इस मौके पर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी लाइन देखने को मिली। इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ और हर हर महादेव की जयकारे भी लगे।
अलीगंज पुराने हुए नए हनुमान मंदिर में भी भीड़
इसी तरह से अलीगंज से सबसे प्रसिद्ध मंदिर पुराने हनुमान और नए हनुमान मंदिर दोनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। यहां पर भी नए साल के पहले दिन सुंदरकांड और भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भक्तों ने जमकर जय श्री राम के नई लगाई और एक दूसरे को नए साल की बधाई दी।
यह भी पढ़े :- यूपी: बुलडोजर के दहशत में सुधरी कानून व्यवस्था फिर भी खून से लाल रहा गुजरा साल
