अमरोहा: बेटी के साथ मायके जा रही महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज... तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमरोहा/चौधरपुर, अमृत विचार। मायके जाने की बात कहकर ससुराल से बेटी संग निकली महिला लापता हो गई। महिला और बेटी की कोई सूचन न मिलने पर  पति ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मां-बेटी को तलाश कर रही है। महिला के अपने प्रेमी के साथ भी जाने की भी चर्चा है।

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव से जुड़ा है। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक बीते तीन साल से इस गांव में पत्नी व बेटी समेत परिवार के अन्य लोगों के साथ किराए के घर में रहता है। 29 दिसंबर को युवक मजदूरी करने गया था। इसी बीच मायके जाने की बात कहकर तीन वर्षीय बेटी को साथ लेकर घर से निकली महिला लापता हो गई। 

शाम को घर लौटकर मजदूर ने फोन पर बातचीत करनी चाही तो पत्नी का मोबाइल बंद मिला। वहीं ससुराल वालों ने भी दोनों के घर पहुंचने से मना कर दिया। परिचितों व रिश्तेदारों में काफी तलाश किया लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। अंत में युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। दोनों को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। वहीं चर्चा है कि विवाहिता ने पति को छोड़कर प्रेमी का साथ चुन लिया है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बिहार होमगार्ड क्लर्क परीक्षा को लेकर EOU ने जारी की एडवाइजरी, प्रश्नपत्र लीक और नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले साइबर ठगों से रहें सावधान
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आर्थिक अपराध इकाई की कड़ी चेतावनी: 'पेपर लीक' का झांसा देने वाले ठगों की खैर नहीं, सीधे जेल और 1 करोड़ जुर्माना
NEET री-एग्जाम को लेकर आर्थिक अपराध इकाई अलर्ट: अफवाह फैलाई या पैसे ठगे तो होगी 10 साल की जेल, ₹1 करोड़ जुर्माना
दिव्य श्रृंगार, हजारों की भीड़... प्रयागराज के बड़े हनुमान जी मंदिर में छठे मंगलवार को दिखा अद्भुत नजारा, जयकारों से गूंजा संगम तट
पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन: शहर की सड़कें जाम के हवाले, पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद दिखा अभ्यर्थियों का हुजूम