बरेली: राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के जनवरी सत्र में प्रवेश प्रारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज में सत्र जनवरी 2024 की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने शुरुआत की। जनवरी सत्र से छह नए डिप्लोमा कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं।

कुलपति ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रदेश के सभी 12 क्षेत्रीय केंद्रों से संबद्ध लगभग 1400 अध्ययन केंद्रों पर प्रारंभ की गई है। सभी स्नातक, परास्नातक सहित महत्वपूर्ण विषयों में प्रवेश प्रक्रिया 29 फरवरी तक चलेगी। नए डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रोडक्शन एंड ऑपरेशन मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट और स्ट्रेटजिक एंड एंटरप्रेन्योरियल बिजनेस मैनेजमेंट आदि प्रमुख हैं। 

22 परास्नातक, आठ स्नातक, 28 डिप्लोमा, 52 सर्टिफिकेट एवं 14 जागरूकता कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इस तरह 124 कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की है। सत्र जुलाई 2023-24 में 71 हजार प्रवेश हुए थे और जनवरी सत्र में एक लाख का आंकड़ा पार करने का लक्ष्य रखा गया है। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि इस बार डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के साथ स्नातक और परास्नातक में भी प्रवेश हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: ट्रकों के पहिये थमे, पेट्रोल-डीजल की किल्लत, करोड़ों का कारोबार प्रभावित

संबंधित समाचार