गरमपानी: बाबा नीम करौली आश्रम में पेयजल संकट से श्रद्धालु परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर काकड़ीघाट स्थिति बाबा नीम करौली आश्रम में पेयजल संकट से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद सुध नहीं ली जा रही। व्यापारी नेताओं ने आश्रम में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। 

हाइवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में रोजाना देश विदेश से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। आए दिन मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान भी होते हैं पर पिछले दो सप्ताह से भी अधिक समय से आश्रम में पेयजल आपूर्ति ठप हो चुकी है। पेयजल संकट बढ़ने से मंदिर प्रबंधन परेशान हैं।

श्रद्धालुओं को भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में मंदिर प्रबंधन को वाहनों के जरिए दूर दराज से पानी आश्रम तक पहुंचाना मजबूरी बन चुका है। आए दिन पेयजल आपूर्ति ठप होने से व्यापारियों में गहरी नाराजगी है। व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गजेन्द्र सिंह नेगी, गोविन्द सिंह, दीवान सिंह, राकेश जलाल आदि ने आश्रम में तत्काल पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई है।

संबंधित समाचार