Banda News: सर्दी में घंटों लाइनें लगाने के बाद भी नही मिल रही खाद, निराश होकर लौट रहे किसान
बांदा में किसानों को सर्दी में घंटों लाइनें लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है।
बांदा में किसानों को घंटों लाइनें लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। भीषण कोहरे और ठंड में घंटों तक इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौटने से किसान निराश हैं। नाराज किसानों ने अपना विरोध जताया।
बांदा, अमृत विचार। खेती-बाड़ी के मौसम में सर्दी का सितम जारी है। किसानों को समय पर खाद भी नहीं मिल पा रही है। भीषण कोहरे और ठंड में गांव देहात क्षेत्र से आने वाले किसान सुबह 5 बजें से मंडी समिति में लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं।
खाद न मिलने से मन दुखी कर मायूस होकर लौट जाते हैं। यहां पर ठंड को देखते हुए मंडी सचिव द्वारा अलाव की व्यवस्था तक नहीं किए जाने से समस्याएं और बढ़ जाती हैं। कामता,सुखदेव ,मनीष,राकेश आदि किसानों ने बताया कि समय के साथ खाद नहीं मिल पाती है। इस ठंड में भी सुबह से लाइनें लगानी पड़ती है। ऑफिस खुलने पर बताया जाता है कि आज खाद नहीं मिलेगी। नाराज किसानों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
संबंधित अधिकारी ने बताया कि ट्रकों की हड़ताल होने के कारण खाद नहीं आई इसके कारण समस्या उत्पन्न हुई है। कल 5 जनवरी को खाद आएंगी। इसके बाद सभी किसान भाईयों को खाद का वितरण किया जाएगा।
