रुद्रपुर: शांतिपुरी में लगे मोबाइल टावर से 2.70 लाख का चुराया कार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पंतनगर थाना इलाके के शांतिपुरी में लगे मोबाइल टावर पर धावा बोलकर चोरों ने लाखों की कीमत का कार्ड चुरा लिया। जिससे मोबाइल संचार बाधित हो गया। जानकारी होने पर सुपरवाइजर ने पंतनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर पंतनगर निवासी सुपरवाइजर शिव लाल ने बताया कि शांतिपुरी नंबर दो में इंडस कंपनी टावर लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई की 8 बजे साइट डाउन होने का अलार्म बजा। जब टेक्नीशियन राजू मौके पर पहुंचे तो पाया कि टावर में लगा एल 850 बीटीएस कार्ड चोरी हो चुका है। जिसकी वजह से दूरसंचार व्यवस्था बाधित हुई है।

काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो सुपरवाइजर ने पंतनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सुपरवाइजर ने बताया कि चोरी हुए कार्ड की कीमत 2.70 लाख रुपये होती है और कार्ड 4जी या 5जी के संचार को नियंत्रित करती है। कार्ड के चोरी से दूरसंचार व्यवस्था पूर्णतः प्रभावित हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार