रुद्रपुर: 9 जनवरी को पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। तराई में पिछले तीन दिनों से कोहरे के साथ ही शीतलहर चल रही है। इससे लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने 8 जनवरी तक शीतलहर और मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। जबकि 9 दिसंबर को पूरे पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।

 शुक्रवार को सुबह से ही तराई में घना कोहरा छाया रहा। 12 बजे के बाद हल्की धूप खिली। हालांकि शीतलहर के कारण धूप का कोई असर लोगों को नजर नहीं आया। तीन बजे के बाद फिर से हल्की धुंध छाने लगी और ठंड हवा चलने लगी। हालांकि ठंड के कारण तराई के तापमान में भी गिरावट आयी है।

जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि वातावरण में नमी की मात्रा 56 फीसदी रही, जबकि पश्चिम दिशा से 2.5 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। उन्होंने बताया कि आने वाली 8 जनवरी तक हल्की धूप रहेगी। इसके अलावा शीतलहर चलने के साथ ही मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि 9 जनवरी को पूरे कुमाऊं में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान की ओर से आ रही पछुवा हवा और पहाड़ से आ रही ठंड हवा के चलते इस तरह की ठंड हो रही है।  

संबंधित समाचार