भाजपा ने आधा दर्जन मंडल अध्यक्ष बदले, संभल में शोभित गुप्ता को दी जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। संभल जनपद में भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष बदले जाने के बाद अब संगठन में बदलाव किया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले आधा दर्जन मंडल अध्यक्ष बदल दिये गये हैं। संभल नगर में शोभित गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें :  Special Story : कौन हैं शबनम खान? जिन्होंने कहा- श्री राम मंदिर के उद्घाटन पर मुसलमान भी जलाएं घरों में दीपक

कुछ माह पहले भारतीय जनता पार्टी ने संभल जनपद के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी को हटाकर चौधरी हरेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। इस बदलाव के बाद ही माना जा रहा था कि जनपद में जिला संगठन के साथ ही मंडल स्तर पर भी कुछ बदलाव होगा। लंबे इंतजार के बाद शनिवार को मंडल स्तर पर बदलाव कर दिया गया।

list

भाजपा संभल नगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता को हटाकर शोभित गुप्ता को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही चंदौसी नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश रतन को हटाकर अंकुर अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। बहजोई नगर मंडल अध्यक्ष रजनीश वार्ष्णेय को हटाकर ललित कुमार शर्मा को नगर अध्यक्ष बहजोई नियुक्त किया गया है। सिरसी नगर मंडल से हर्षित रस्तौगी को हटाकर विष्णु सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह छाबड़ा मंडल से परवीन को हटाकर सुमित कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। हरवेश सिंह को नरौली मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें : संभल : दिव्यांगों ने हाथों में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, कहा- चलने दें हमारे ई-रिक्शा 

संबंधित समाचार