बदायूं: मां ने नहीं बनाया पसंद का खाना तो युवक ने दी जान, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मां ने बनाई थी आलू की सब्जी और युवक कर रहा था अंडे की सब्जी बनाने की जिद

बदायूं, अमृत विचार: परिजनों ने मन पसंद का खाना नहीं बनाया तो एक युवक शुक्रवार देर शाम घर से चला गया। परिजनों ने तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला सका। शनिवार सुबह युवक का शव गांव के पास एक बगिया में पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवक चिड़चिड़ा और जिद्दी प्रवृत्ति का था। 

थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव सुकटिया रुंद निवासी हंसराज के पांच बेटे थे। दो बेटे परिवहन निगम मकें संविदा चालक हैं। एक बेटा सिक्योरिटी गार्ड व एक बेटा उनके साथ खेती करता है। सबसे छोटा बेटा आदर्श (24) भी घर पर रहता था।

परिजनों के अनुसार उसने कक्षा पांच में वह स्कूल जाता और किताबें फाड़ देता था। जिसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह हर बात की जिद करने लगता था। पूरी कराकर ही मानता था। वह बहुत अड़ियल स्वभाव का था। वह अक्सर ही परिजनों से विवाद करता रहता था।

शुक्रवार शाम उसने अपनी मां से अंडे की सब्जी बनाने को बोला था लेकिन मां तब तक आलू की सब्जी बना चुकी थीं। मां ने अगली बार अंडे की सब्जी बनाने को बोला लेकिन वह नहीं माना और जिद करने लगा। घर पर विवाद करने लगा। जिसके बाद उसने अपने कपड़े फाड़े।

खुद ही अंडे की सब्जी बनाई। जिसके बाद वह बिना खाना खाए देर शाम लगभग आठ बजे घर से निकल गया। काफी देर तक लौटकर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। वह उसकी तलाश में गए लेकिन कुछ पता नहीं चला।

ग्रामीणों ने शनिवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे गांव से तकरीबन एक किलोमीटर दूर बगिया में पेड़ पर उसका शव लटकता देखा। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। जिसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। हजरतपुर के प्रभारी निरीक्षक राजितराम ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। जिसमें हैंगिंग से मौत होने की बात सामने आई है। परिजन शव साथ ले गए। वह किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते।

यह भी पढ़ें-  बदायूं: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात