Fatehpur: बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला था युवक… पिता-पुत्र ने चलती कार में मार डाला, ऐसे फंसे पुलिस के चंगुल में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलने पर युवक की हत्या हुई थी।

फतेहपुर में बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलने पर युवक की हत्या हुई थी। पिता-पुत्र ने युवक की हत्या की थी। ललौली पुलिस ने जेल भेजा।

फतेहपुर, अमृत विचार। डेयरी संचालक के 28 दिसंबर से लापता पुत्र आशीष साहू (20) का यमुना नदी मर्का थाना क्षेत्र से शनिवार को शव बरामद हुआ था। आपत्तिजनक हालात में पकड़े जाने के बाद युवती के पिता ने बेटे के सहयोग से युवक की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

घटना को कार के अंदर अंजाम दिया। उसी कार से शव को औगासी पुल की दूसरी ओर यमुना नदी में फेंका था। पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई की है। 

ललौली थाने के उरौली निवासी राजेंद्र साहू का मृतक आशीष पुत्र था। वह 28 दिसंबर रात को घर से कुछ दूर पशुबाड़े में सोने गया था। इसके बाद लापता हो गया था। मोबाइल काल डिटेल के आधार पर पुलिस एक युवती के पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ चालू की। जांच में हत्या कर शव यमुना नदी में फेंकने का पता लगा।

शनिवार को औगासी से 19 किलोमीटर दूर बांदा जिला मर्का थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी किनारे शव मिला। टीशर्ट में छपा नाम और अन्य कपड़े देखकर चाचा राजू ने पहचान की। पुलिस इस पार असोथर थाने के कौहन गांव शव लेकर आई। पुलिस की पूछताछ में युवती के पिता रणविजय सिंह उर्फ पुत्तन सिंह ने कबूला कि घटना की रात आशीष पुत्री के कमरे में था।

इसी दौरान बेटे विपिन की नींद खुली। आहट होने पर पुत्री के कमरे में पहुंचा। बेटे ने आशीष को पुत्री के साथ आपत्तिजनक हालात में देख उसे खबर दी। वह आशीष को घसीटकर वैन में ले गया। कोर्रा के पास ही कार में ही आशीष का उसके ही मफलर से गला कसकर मार डाला। हत्या के बाद शव को औगासी पुल से यमुना नदी में फेंकघर लौट आए थे।

शव मिलने के बाद पिता राजेंद्र की तहरीर पर पुत्तन, विपिन समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने अभी अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे को हत्या में तरमीम कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- Fatehpur: तीन बच्चों को जहर देकर फंदे पर लटकी महिला, मां और एक बच्चे की मौत, इसलिए की खुदकुशी

संबंधित समाचार