Kanpur Weather Today: धूप निकलने से मौसम हुआ सुहाना, पिकनिट स्पॉट पर लोग ले रहे मजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में धूप निकलने से मौसम सुहाना हो गया।

कानपुर में धूप निकलने से मौसम सुहाना हो गया। पिकनिक स्पॉटों पर लोगों ने मजा लिया।

कानपुर, अमृत विचार। कई दिनों के बाद सोमवार को धूप निकलने से शहरवासियों को राहत मिली। ठंड से परेशान लोग धूप का आनंद लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकले। मौसम वैज्ञानिक यह राहत कुछ दिन की ही मान रहे हैं। उनका कहना है कि मंगलवार से मौसम दोबारा करवट लेगा।   

शहर में कई दिन से बारिश, धुंध और बर्फीली सर्दी का दौर चल रहा था। कई दिन से सूरज दिखा तक नहीं। ऐसे में सोमवार दोपहर को खिली धूप ने लोगों को खुश कर दिया। इस दौरान लोग घूमने के लिए परिवार क साथ बाहर निकले। मोतीझील में मेले जैसा नजारा रहा। परिवार संग लोग यहां पर छुट्टी मनाने आए।

weather 1

इसी तरह गंगा बैराज, सुधांशु आश्रम, चिड़ियाघर सहित अन्य स्थानों पर भी औसत से अधिक भीड़ रही। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि मौसम का यह परिवर्तन कुछ दिन के लिए ही है। 9 से 11 जनवरी के बीच दोबारा ठंड बढ़ने के आसार हैं। बादल रहने से बारिश की संभावना भी बन रही है।

ये भी पढ़ें- UP: विशेष प्रजाति का उल्लू अचानक एक घर में पहुंचा, बच्चे, बूढ़े, जवान से लेकर देखने वालों की लगी भीड़, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज