Fatehpur: भगवा अंगौछा और मंदिर पताका की बढ़ी डिमांड, राम मंदिर शिलान्यास को लेकर बाजारों में भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में भगवा अंगौछा और मंदिर पताका की बढ़ी डिमांड।

फतेहपुर में भगवा अंगौछा और मंदिर पताका की डिमांड बढ़ी। राम मंदिर शिलान्यास को लेकर बाजारों में भगवा रंग चढ़ा। जिले के मंदिरों की भगवा रंग से पुताई कराई जा रही।

फतेहपुर, अमृत विचार। अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास की तिथि करीब आते ही शहर में श्रीराम के चित्र वाले भगवा झंडे और गले में पहने जाने वाले रामनामी पटका की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। व्यापारियों का अनुमान है कि 22 जनवरी से पहले अच्छा कारोबार हो सकता है।  

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम गर्भ गृह में विराजमान होंगे। देशभर में  इसको लेकर उल्लास है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में एक अलग तरह का माहौल है। गांवों और शहरों में शोभा यात्राएं निकाली जा रही हैं। भजन-कीर्तन हो रहे हैं। 22 जनवरी तक राम धुन के साथ श्रीराम गीत बजते सुनाई देंगे।

mandir

शहर में धार्मिक कार्यक्रमों में काम आने वाले झंडा, पटका, साफा जैसी सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं। व्यापारियों का कहना है कि यही उत्साह बना रहा तो 22 जनवरी तक अच्छा करोबार हो सकता है। वहीं मंदिरों को भी भगवा रंग से पुताई का कार्य शुरू हो गया है। खासकर हिन्दू संगठनों में कार्यक्रम को पूरे उत्साह के साथ मनाने के लिए पूरे जिले में जागरुकता फैलाई जा रही है। 

30 रुपये से लेकर 400 तक झंडे

साटन के कपड़े पर बनाए गए श्रीराम के चित्र वाले भगवा झंडे साइज के अनुसार 30 रुपये से शुरू होकर 400 रुपये तक में उपलब्ध हैं। मनपंसद बड़े साइज का झंडा बनवाने के लिए काफी संख्या में आर्डर बुक कराए जा रहे हैं। इसी तरह राम नाम के चित्र वाले सामान्य पटका 10 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक में हैं। कढ़ाई वाले पटके थोड़े और महंगे हैं। डिजायनर पटके दुकानदारों द्वारा आर्डर लिए जा रहे हैं। इसी तरह से भगवा साफा दुकानों पर 50 रुपये से 700 सौ रुपये तक में मौजूद हैं। इसके अलावा मिट्टी के दीये, खादी के कपड़ों की बनी ध्वजा, रंग-बिरंगी झालरों की मांग भी है। 

मंदिरों से लेकर घरों को सजाने की तैयारी

मंदिरों समेत गली मोहल्लों एवं घरों को भी सजाने के लिए भगवा लड़ी और कुर्ता, टी-शर्ट खासकर युवा खरीद रहे हैं। 22 जनवरी को शहर,घरों को मिट्टी के दीपकों और झालरों से सजाया जाएगा। इसके चलते दीपकों, झालरों के अलावा रंगोली, फूलों की लड़ियों की मांग है। इसके अलावा प्रचार सामग्री जिसमें होर्डिंग, पोस्टर, बैनर, पत्रक, स्टीकर आदि की भी व्यवस्था हिन्दू संगठन के पदाधिकारी लगे हुए हैं। 

घर-घर वितरित हो रहे पूजित अक्षत

ढोलबाजे के साथ प्रभु श्रीराम की झांकी संग घर-घर पूजित अक्षत वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान श्रीराम के उदघोष लग रहे हैं। शहर के श्यामनगर, खम्भापुर, जयरामनगर, विष्णुपुरी कालोनी समेत अन्य मोहल्लों में रामजन्म भूमि के पूजित अक्षत एवं पत्रक वितरण किया गया। ढोल नगाड़ों के बीच श्रीराम के भजनों पर लोग जमकर झूमे। श्रीराम के जयकारे लगे। 

ये भी पढ़ें- UP: विशेष प्रजाति का उल्लू अचानक एक घर में पहुंचा, बच्चे, बूढ़े, जवान से लेकर देखने वालों की लगी भीड़, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार