हल्द्वानी: भालू ने वन दरोगा पर किया हमला, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भालू ने जंगल में गश्त कर रहे वन दरोगा पर हमला कर दिया। हमले में वन दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्तीकराया गया है।

हल्द्वानी वन डिवीजन की एसडीओ ममता चंद ने बताया कि जौलासाल रेंज में तैनता वन दरोगा मथुरादत्त जोशी सोमवार को वन कर्मचारियों के साथ जंगल में गश्त कर रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे वह गश्त कर हंसपुरखत्ता की ओर जा रहे थे। आबादी के निकट पहुंचे ही थे कि अचानक ने भालू ने उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो भालू जंगल में भाग गया। फिलहाल हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य वन कर्मचारियों की मदद से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

संबंधित समाचार