Health is wealth : सरसों के साग में हैं अद्भुत गुण, कैंसर सहित तमाम रोगों से लड़ने में है मददगार

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लक्ष्मण प्रसाद वर्मा/ अमेठी, अमृत विचार। सर्दियों में सरसों के साग का सेवन न केवल स्वाद के मामले में लज्जतदार है, बल्कि सेहत से जुड़े कई फायदों से भी भरा है। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर और प्रोटीन इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं। पूरे भारत में, खासकर पंजाब में तो यह मक्के की रोटी के साथ बहुत ही चाव से खाया जाता है। ये सर्दी-जुकाम से लेकर हृदय रोगों और कैंसर के खतरे तक को भी कम करता है।

अमृत विचार को दिए गए इंटरव्यू में मुख्य चित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सरसों का साग सेहत के लिए अत्यंत फायदेमंद है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे हमारे शरीर में कार्डियोवास्कुलर (हृदयसंबंधी) रोगों की आशंका घटती है। इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर की मेटाबॉलिक क्रियाओं को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं इसके सेवन से पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है और वजन को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। सरसों के साग में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। 

38 (27)

इसके सेवन से ब्लैडर, पेट, ब्रेस्ट, फेफड़े, प्रोस्टेट और ओवरी के कैंसर से बचाव में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर की मेटाबॉलिक क्रियाओं को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन ठीक रहता है। इसमें कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह हड्डियों से जुड़े रोगों के उपचार में भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है, जो आंखों की मांस पेशियों को किसी भी तरह की क्षति से बचाता है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है। किसी समय कच्ची मिट्टी के बने चूल्हे में लकड़ी की आंच पर मिट्टी की हांडी में सरसों का साग बनाया जाता था। 

समय में तेजी से बदलाव और मिट्टी हांडी, कच्चे चूल्हे व लकड़ी की आंच का प्रचलन तकरीबन खत्म हो गया। अब तो गैस पर कुकर में बने सागे का वो पुराना स्वाद नहीं रहा। महिलाएं भी अब सरसों का साग बनाने में अधिक समय लगने की वजह से कतराती हैं। सरसों का साग पौष्टिक गुणों का खजाना है। इसके सेवन से अच्छी खासी एनर्जी शरीर को मिलती है। इसके सेवन से शरीर में खून व कैल्शियम की कमी दूर होती है। यह लीवर और खून की सफाई करता है। हाई फाइबर युक्त होने की वजह से पेट को भी ठीक रखता है। बढ़े कोलेस्ट्रॉल वाले मरीजों के लिए यह लाभदायक है।


सर्दियों में सरसों का साग खाने के ये हैं खास फायदे
कैंसर की रोकथाम
दिल के लिए फायदेमंद
मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है
वजन घटाने में मददगार
हड्डियों को मजबूती
आंखों की रोशनी

ये पौष्टिक तत्व होते हैं मौजूद 
डाइटिशियन मोनिशा सिक्का के अनुसार सौ ग्राम साग से हमें 30.35 कैलोरी एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही कार्बोहाइड्रेट 2.41 ग्राम, कैल्शियम 191 मिलीग्राम, जिंक 0.68 मिली ग्राम, विटामिन सी 60.32 मिली ग्राम, आयरन 2.84 मिलीग्राम, प्रोटिन 3.52 ग्राम, टोटल फैट 0.51 ग्राम, फासफोरस 71.62 मिलीग्राम, बीटा कैरोटिन 2619 आइयू, विटामिन बी9 110 मिलीग्राम मात्रा में पाए जाते हैं। -डॉ. अंशुमान सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी अमेठी

ये भी पढ़ें -Exclusive News: हफ्ते भर की कमाई शेयर बाजार में एक दिन में गंवाई... बजट तक बाजार में बड़ी वृद्धि की उम्मीद नहीं

संबंधित समाचार