हल्द्वानी: पत्नी से विवाद पर पति ने जहर खाकर जान दे दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी से विवाद पर एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

पुलिस के मुताबिक शंकर फार्म सितारगंज रोड किच्छा निवासी भगवान दास पुत्र बलवंत सिंह शराब पीने का आदी था। बीते सोमवार को शराब पीने को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया।

विवाद बढ़ा तो उसने जहर गटक लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन पहले उसे रुद्रपुर ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे एसटीएच रेफर कर दिया।

एसटीएच में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

संबंधित समाचार