गांधी परिवार ने अमेठी-रायबरेली की जनता को धोखा देने का किया काम: दिनेश प्रताप सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज, रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नवीन मंडी स्थल लालगंज में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया जिनमें मुख्य रूप से किसानो और व्यापारियों के हित में 20 स श्रेणी की दुकान, 10 नग सुपर मार्केट का निर्माण, चारदीवारी गेट एवं गेट पिलर की मरम्मत पुनर्निर्माण ,आंतरिक मार्गों एवं चबूतरे के चारों ओर सीसी इंटरलॉकिंग के निर्माण के बाबत शिलान्यास किया है। इसके अलावा उत्तरा गौरी के कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री ने 64 लाख रुपए की लागत से 5  किलोमीटर  उतरा गौरी से वाजपेई पुर संपर्क मार्ग के मरम्तीकरण और 14 लाख रुपए की लागत से बनने चिलौला एएनएम सेंटर से बाबा दीन चौराहे तक सीसी रोड नवीन निर्माण के बाबत भी शिलान्यास किया। 

विकास कार्यों के शिलान्यास के मौके पर पहुंचे स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि गांधी परिवार ने सदैव अमेठी- रायबरेली की जनता को धोखा देने का काम किया है। पूर्व में जब इंदिरा गांधी रायबरेली से चुनाव हारी थी तो मेंढक संसदीय सीट चुनाव लड़ने पहुंच गई थी तो वहीं राहुल गांधी भी जब अमेठी से चुनाव हारे तो वहां की जनता को छोड़कर वायनाड चले गए। राज्य मंत्री ने कहा कि रायबरेली की जनता को सावधान रहने की जरूरत है। जनता की समस्याओं का सामना करने को कौन कहे जब जीतने के बाद सोनिया गांधी जीत का प्रमाण पत्र भी लेने रायबरेली नहीं आई तो वह कैसे जनता के दुख दर्द में  शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव हारे थे लेकिन हारने के बावजूद भी गांव गली में पदयात्रा कर लोगों की समस्याओं को समझ कर सुलझाने का कार्य किया है। प्रदेश की जिम्मेदारी होने के बावजूद प्रत्येक रविवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और हर संभव निपटाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज उनके द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी को मिल रहा है। देश मोदी के हाथों में सुरक्षित है। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा मीडिया संयोजक सुशील शुक्ला एवं पूर्व विधानसभा संयोजक चंद्र प्रकाश पांडे के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मौके पर पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडे ,शिव प्रकाश पांडे , भाजपा नेता अनूप पांडे,आशुतोष शुक्ला,जगन्नाथ पांडे ,मनोज अवस्थी, विकेश द्विवेदी, यतीन सिंह ,आदित्य मिश्रा, राहुल अग्निहोत्री ,संजय सिंह ,संजय बजाज, राम प्रताप सिंह,कैलाश बाजपेई, पूती मिश्रा, संजय बाजपेई ,कार्तिकेय शंकर बाजपेई, डॉ नरेंद्र बहादुर सिंह, रमेश सिंह,सुरेंद्र गुप्ता, शिवम गुप्ता, ग्राम प्रधान मनोज त्रिवेदी, प्रधान विजयपाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसों में महिला समेत छह दर्जन लोग हुए गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार