बरेली: बसपा ने फिर बदला जिलाध्यक्ष, डॉ जयपाल सिंह को हटाकर राजीव को दी जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोकसभा चुनाव को लेकर मंडल स्तर पर किया गया टीम का गठन

बरेली, अमृत विचार: बसपा ने एक बार फिर एक महीने में ही बरेली जिलाध्यक्ष बदल दिया है। डॉ. जयपाल सिंह को हटाकर अब राजीव कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। इसके अलावा बरेली मंडल में भी बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों के फेरबदल किए गए हैं। एक महीने पहले ही बसपा मुख्यालय की तरफ से ओमकार कातिब को हटाकर डाॅ. जयपाल सिंह को बसपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन अब फिर बदलाव कर दिया गया।

इसके अलावा ओमकार कातिब और राजवीर सिंह गौतम को बदायूं और बरेली जिले की जिम्मेदारी देखने के निर्देश दिए गए हैं। ब्रह्म स्वरूप सागर और लक्ष्मी नारायण सागर को शाहजहांपुर और पीलीभीत में पार्टी को मजबूती देने की जिम्मेदारी दी है। कन्नौज के पूर्व एमएलसी नौशाद अली बरेली मंडल के काम देखेंगे। डाॅ. जयपाल सिंह को बरेली जिले का प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जून तक चार चरणों में होंगे आरटीई के तहत 1532 स्कूलों में प्रवेश

संबंधित समाचार