बरेली: कड़ी सुरक्षा के बीच जनसभा में पहुंच रहे मुख्यमंत्री को सुनने के लिए लोग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
बरेली, अमृत विचार। आज बरेली क्लब मैदान में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। जिसको लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। कड़ी सुरक्षा के बाद लोगाों को बरेली क्लब मैदान में एंट्री दी जा रही है।
बुधवार को बरेली वासियों के लिए कई योजनाओं की सौगात देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली आ रहे हैं। योगी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनको सुनने के लिए भारी सख्या में लोगों का आना शुरू हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर गेट पर लगी मेटल डिटेक्टर मशीन के साथ-साथ पुलिस कर्मी भी चेकिंग कर जनसभा स्थल पर लोगों को भेज रहे हैं।
काले कपड़े वालों की नो एंट्री
किसी प्रकार का कोई विरोध न कर सके। इसके लिए काले कपड़ों को पहनकर जनसभा में जाने की रोक लगी है। जो लोग ठंड में काले कपड़े, जैकेट, आदि पहनकर आ रहे हैं। उन्हें जनसभा में जाने से रोक दिया जा रहा है।
ये भी पढे़ं- बरेली: पुलिसकर्मियों की पिटाई से मारे गए किसान संतोष के भाई को दी जान से मारने की धमकी
