Farrukhabad News: अन्ना मवेशियों से परेशान ग्रामीणों ने परिषदीय स्कूल में किया बंद... प्रधान के विरोध पर हुई नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में अन्ना मवेशियों से आजिज ग्रामीणों ने परिषदीय स्कूल में किया बंद।

फर्रुखाबाद में अन्ना मवेशियों से आजिज ग्रामीणों ने परिषदीय स्कूल में किया बंद। प्रधान के विरोध पर ग्रामीणों से नोकझोंक हुई।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कायमगंज थानाक्षेत्र के ब्लॉक शमसाबाद के गंधिया गांव में अन्ना मवेशियों से आजिज ग्रामीणों ने परिषदीय स्कूल का ताला तोड़ बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रधान ने विरोध किया तो उनकी ग्रामीणों से नोकझोंक हुई। इस पर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई।

शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र के गांव गंधिया के ग्रामीण काफी समय से अन्ना मवेशियों से परेशान है। मवेशी उनकी फसले बर्बाद कर रहे है। कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकला। बुधवार को गुस्साए ग्रामीणों ने एक दर्जन से अधिक अन्ना मवेशियों को पकड़ कर पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंधिया में लाकर बंद कर दिया और गेट की कुंडी लगा दी।

मामले की जानकारी पर ग्राम प्रधान हरिदत्त सिंह शाक्य मौके पर पहुंचे और मवेशियों को स्कूल में बंद करने का विरोध किया। इस पर ग्रामीणों ने कहा उनकी कोई अधिकारी नहीं सुनता। प्रधान से भी कहा गया है लेकिन उन्होंने भी नहीं सुना। ग्रामीणों का कहना था आखिरकार कब तक आवारा पशु उनकी फसलों को नष्ट करते रहेंगे।

इस दौरान प्रधान व ग्रामीणो की नोकझोंक हुई। मामला ब्लाक के अधिकारियों तक पहुंचा है।  एसडीएम यदुवंश कुमार ने खंड विकास अधिकारी शमसाबाद को निर्देश दिए है कि वह इन पशुओं को गोसदन भिजवाएं। अन्य आवारा पशुओं को भी पकड़ कर गौशाला भिजवाएं।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म