Farrukhabad: सीएमओ का लोहिया अस्पताल में छापा, प्रशिक्षु फार्मासिस्ट लिख रहा था दवा, रोगी जमीन पर लेटा हुआ मिला...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में सीएमओ ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में छापा मारा।

फर्रुखाबाद में सीएमओ ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में छापा मारा। छापे के दौरान सीएमओ को तमाम कमियां मिलीं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल महिला व पुरुष यूनिट में गुरुवार को छापा मारा। छापे के दौरान सीएमओ को तमाम कमियां मिलीं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
 
महिला अस्पताल में प्रशिक्षु फार्मासिस्ट बाल रोग विशेषज्ञ के कमरे में बैठकर दवा लिखते मिला। और पुरुष हॉस्पिटल में रोगी जमीन पर लेटे मिला, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई।  सीएमओ ने प्रशिक्षु फार्मासिस्ट को घर भेजने के निर्देश दिए और वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स से मरीज के जमीन में लेटने पर जवाब तलब कर लिया।

फर्रूखाबाद 2
 
बताते चलें कि 13 जनवरी को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करने विशेष सचिव स्वास्थ्य शिव सहाय अवस्थी लखनऊ से आ रहे हैं। जिसको लेकर सीएमओ ने आज महिला व पुरुष दोनों अस्पतालों में छापा मारा। महिला अस्पताल पहुंचे सीएमओ डॉक्टर अवनींद्र कुमार को रोगी अपने कमरों में निजी हीटर लगाए मिले। 

सीएमओ का उस समय पारा चढ़ गया जब महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर खुशबू के कक्ष में बैठकर प्रशिक्षु फार्मासिस्ट रोगियों को दवा लिखते मिला। सीएमओ ने प्रशिक्षु फार्मासिस्ट को तत्काल प्रभाव से घर भेजते हुए अपने कार्यालय बुलाकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बड़ी गलती के लिए महिला अस्पताल के सीएम एस डॉक्टर कैलाश दुलानी से भी नाराजगी जताई। कहा कि इस तरह मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कराना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

पुरुष अस्पताल पहुंचे डॉक्टर अवनींद्र कुमार को 13 नंबर पुरुष वार्ड में एक मरीज जमीन पर लेटा मिला। जिसको लेकर सीएमओ ने पूछताछ की, तो स्टाफ नर्स मौके पर नहीं पाई गई। सीएमओ ने मरीज को उठाकर बेड पर लिटाया।  इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजकुमार महिला अस्पताल के सीएम एस डॉक्टर कैलाश दुलानी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Etawah News: इटावा में भाई ने की बहन की हत्या, पत्नी समेत हुआ मौके से फरार...

संबंधित समाचार