महबूबा मुफ्ती की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचीं PDP अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती गुरुवार को उस समय बाल-बाल बच गयीं जब उनका वाहन राज्य के अनंतनाग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुफ्ती अनंतनाग में अग्निपीड़ितों से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान संगम बिजबेहरा के समीप उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में किसी के घायल होने की रिपोर्टें नहीं है। पीडीपी प्रमुख एवं उनके सुरक्षा अधिकारी सकुशल हैं।

मुफ्ती की पुत्री इल्तिजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा , “ खुदा की रहमत से वह और उनके सुरक्षा अधिकारी बिना किसी गंभीर चोट के सुरक्षित बच गये।” सड़क हादसे के बाद मुफ्ती ने अनंतनाग में अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात की। गौरतलब है कि अनंतनाग में खानबल के बोट कॉलोनी इलाके में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से 10 से अधिक मकानें जलकर राख हो गयी।

यह भी पढ़ें- कलकत्ता हाईकोर्ट ने ED अधिकारियों के खिलाफ बंगाल पुलिस की जांच पर 31 मार्च तक लगाई रोक 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता