प्रयागराज: पुलिस की कार्यशैली से नाराज वकीलों ने कोर्ट के बाहर किया जमकर प्रदर्शन, जलाईं कुर्सियां-टायर, तोड़ी मेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर अधिवक्ताओं ने जिला कचहरी के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने आगजनी की और जगह जगह तोड़फोड़ की। वकीलों ने पास में पड़े टायर और और कुर्सियां जला दीं। पूरा मामला जिले के कोराव इलाके का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां जमीन का विवाद चल रहा था।

जिसमें पुलिस के हस्तक्षेप से नाराज होकर जिला कचहरी के अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया है। इस दौरान वकीलों ने जहां कई मेज और कुर्सियां जला दीं तो वहीं सड़क पर रखकर टायर भी जलाए। इस दौरान माहौल काफी गर्म हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई थानों की फोर्स ने वकीलों को समझाकर मामले को फिलहाल शांत करा दिया है। इस दौरान कोर्ट के बाहर हजारों की सख्या में वकील जमा रहे। 

यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की जरूरत: अभय दुबे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात