रूद्रपुर: दूसरे राज्यों के लिए बसों के संचालन से पहले जिलाधिकारी ने ली बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूद्रपुर। उत्तराखंड से दूसरे राज्यों के लिये 30 सितम्बर से प्रारम्भ हो रही बस सेवा को लेकर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कलक्ट्रेट सभागार में सार्वजनिक परिवहन के संचालन सम्बन्धि मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) के निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होंने कहा कि बसों का संचालन करते समय कोविड.19 के दृष्टिगत रखते हुये बसों के संचालन …

रूद्रपुर। उत्तराखंड से दूसरे राज्यों के लिये 30 सितम्बर से प्रारम्भ हो रही बस सेवा को लेकर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कलक्ट्रेट सभागार में सार्वजनिक परिवहन के संचालन सम्बन्धि मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) के निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होंने कहा कि बसों का संचालन करते समय कोविड.19 के दृष्टिगत रखते हुये बसों के संचालन से पूर्व बसों को अच्छी तरह से सैनेटाइज करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि बसें जगह-जगह न रूककर सिर्फ निर्धारित स्टापेज पर ही रुकेंगी। साथ जनपद के निर्धारित स्थान रूद्रपुर बस स्टैंड, सूर्य चैक पोस्ट काशीपुर व पुलभट्टा चैक पोस्ट पर यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम यात्रा प्रारम्भ करने से पहले व समाप्ति पर वाहन के प्रवेश द्वार, हैंडिल, रेलिंग, स्टेयरिंग, गियर लीवर, सीट आदि को अच्छी तरह से सेनिटाइज करेंगे तथा यात्रा के दौरान पान, तम्बाकू, गुटखा, शराब पर प्रतिबन्ध रहेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि थर्मल स्कैनिंग के दौरान यदि किसी यात्री में कोविड के लक्षण मिलते हैं तो वाहन चालक निकटतम थाने व स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एआरएम को निर्देशित किया है कि कोविड.19 से सम्बन्धित बचाव के सम्बन्ध में वाहन चालक व क्लीनर को प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे बस में बैठे यात्रियों को कोविड.19 संक्रमण के सम्बन्ध में जानकारी दे सकें।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को यात्रा के दौरान बस में अतिरिक्त मास्क रखें ताकि बिना मास्क यात्रियों को मास्क उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा सीएमओ को निर्देश दिये कि एक टीम बनायें ताकि कहीं से भी किसी व्यक्ति में कोविड- 19 संक्रमण की सूचना मिलने पर टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को समय पर इलाज मुहैया कराया जा सके।

इस बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चैहान, सीएमओ डा. डीएस पंचपाल, आरएम रूद्रपुर यशपाल सिंह, प्रमोद कुमार, एआरओ मण्डलीय प्रबन्धक कार्यालय काठगोदाम महेन्द्र कुमार, एआरटीओ पूजा नयाल आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार