चिलौली में स्मृति ईरानी ने प्राण प्रतिष्ठा के पूजित अक्षत बांटा, 22 जनवरी को घरो में श्रीराम ज्योति जलाने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिलोई अमेठी अमृत विचार : केन्द्रीय मंत्री व अमेठी की सांसद स्मृति जुबिन ईरानी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे देर शाम तिलोई विधानसभा क्षेत्र के गांव चिलौली पहुंची।केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा के पूजित अक्षत का वितरण किया।क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया।अयोध्या धाम में आगामी बाइस जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया है।केन्द्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी गुरुवार को सायं सात बजे तिलोई विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चिलौली पहुंची।

 केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांव के ही सतीश कुमार निर्मल के घर से अपने हाथों से प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत वितरण का शुभारम्भ किया। इसके बाद वह देवेन्द्र कुमार शुक्ला के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से वार्तालाप किया और बाइस जनवरी को श्रीराम ज्योति जलाने के लिये प्रेरित किया।केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आम जनमानस से अपील करते हुये कहा कि आगामी 22 जनवरी को आप सब लोग अपने अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं और और दीपोत्सव मनायें और ग्रामीण इलाकों के मंदिरों पर श्रीराम चरित मानस के साथ ही सुंदरकाण्ड पाठ आयोजित किया जायेगा।

भाजपा के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र के संयोजकत्व में जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी, भवानी दत्त दीक्षित, दुर्गेश त्रिपाठी सहित अन्य कई पदाधिकारियों ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का लखनऊ एयरपोर्ट पर पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।इस मौके पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह,ब्लाक प्रमुख तिलोई के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, सिंहपुर के ब्लाक प्रमुख अंकित पासी, धर्मेश मिश्रा, आशीष मिश्रा,किरन तिवारी, सियाराम दत्त मिश्र,शिरीष गुप्ता,शिव कुमार शुक्ला,नवीन श्रीवास्तव, राकेश विक्रम सिंह, लाल बाबू,राम किशोर त्रिवेदी,राहुल पाठक, राहुल चौरसिया, आलोक शुक्ला समेत जिले के तमाम भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े:- राममय हुई पूरी दुनिया!, प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में मुस्लिम देश समेत इन देशों के 3500 कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन

संबंधित समाचार