प्रयागराज : फर्जी हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, दो अस्पताल सीज
प्रयागराज, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फर्जी अस्पतालो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में शुक्रवार को ग्रामीण इलाको में छापेमारी की गयी। जिसमेें दो अस्पतालो में खामियां पाई गई। इस दौरान दो अस्पतालो को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई सीएमओ के नेतृत्व में की गई।
मुख्य चिकित्सा प्रयागराज डॉ आंशू पाण्डेय ने ग्रामीण इलाको में चालए जा रहे फर्जी अस्पतालो के खिलाफ कार्रवाई को लेकर टीम का गठन किया है। यह टीम लगातार फर्जी तरिके से चलाये जा रहे अस्पतालो पर कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को टीम ने शुक्रवार को दिन भर छापेमारी अभियान चलाया। ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टर और फर्जी अस्पतालो के खिलाफ अभियान चलाकर शांति पटेल हॉस्पिटल बीरभानपुर सिकंदरा पहुंची टीम ने हॉस्पिटल मे 3 मरीज भर्ती मरीज से मिलकर उनकी समस्या को सुना। एक नवजात शिशु को एन आई सी यू में भर्ती किया था। लेकिन शिशु के इलाज व देखभाल के लिए कोई भी चिकित्सक या पैरामेडिकल मौजूद मौके पर मौजूद नहीं मिला। जिसके बाद टीम ने तत्काल हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त कर दिया। टीम इसके बाद कैलाश हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां 5 मरीज भर्ती किए गए थे, लेकिन वहां भी कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। जिसके बाद हॉस्पिटल के पंजीकरण को निरस्त कर दिया गया, इसी तरह से कैलाश हॉस्पिटल के अंदर संचालित हो रहे अवैध पैथोलॉजी को भी सीज कर दिया गया।
टीम ने सार्थक हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जहां मौके पर चिकित्सक मौजूद न होने के कारण एवं वर्तमान नवीनीकरण ना होने के कारण सार्थक हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया। टीम ने निर्मला हॉस्पिटल रस्तीपुर सोरो का निरीक्षण किया। जहां चिकित्सक मौजूद ना होने के कारण निर्मला हॉस्पिटल के पंजीकरण को निरस्त कर दिया। लगातार टीम की कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित हो रहे वंदना हॉस्पिटल कोड़ापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल का पंजीकरण ना होने के कारण वंदना हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से इलाको में खलबली मची रही।
वर्जन: -
ग्रामीण इलाकों में चल रहे फर्जी अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर करीब आधा दर्जन अस्पतालों को सीज किया गया है। आगे भी यह कार्रवाई चलती रहेगी। -डा आंशू पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज
ये भी पढ़ें -लखनऊ: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बोले अखिलेश यादव- बीजेपी ने जो रास्ता अपनाया वो समाज बांटने का है
