बरेली: शीशगढ़ में नदी में उतराता मिला बुजुर्ग महिला का शव, हत्या की आशंका
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार: शीशगढ़ थाना क्षेत्र में कुल्ली नदी में 65 साल की बुजुर्ग महिला का शव उतराता मिला। शाही और शीशगढ़ क्षेत्र में पहले भी महिलाओं के शव मिल चुके हैं, हालांकि परिजन मानसिक संतुलन ठीक न होने से आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना आया है। पुलिस को अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं है।
थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी राजा ने बताया कि उनके दादा का निधन हो गया था। जिसके बाद से ही दादी भगवान देई काफी परेशान रहती थीं। दादी शुक्रवार शाम को घर से राशन लेने के लिए निकली थीं। देर रात तक वापस न आने पर उनकी तलाश शुरू की गई। उनका शनिवार सुबह कुल्ली नदी में शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजा ने बताया कि उनकी दादी भगवान देई पहले भी कई बार आत्महत्या करने की बात कह चुकी थीं। भगवान देई का बड़ा बेटा बबलू ट्रक ड्राइवर और छोटा बेटा बिजली उर्फ नन्हें किन्नर है। वह दिल्ली में रहता है। राजा गांव में दादी के साथ ही रहता था। ग्रामीणों के अनुसार महिला के दोनों बेटे जब गांव में रहते हैं तो आपस में झगड़ते रहते थे, जिससे भगवान देई परेशान रहती थीं।
इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। वृद्धा एक-दो बार पहले भी जान देने की कोशिश कर कर चुकी थी। बहेड़ी सीओ डॉ, तेजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूब कर मरने की पुष्टि हुई है। महिला के कपड़े नदी के बाहर मिले हैं। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। महिला पति के निधन के बाद से काफी परेशान रहती थीं।
यह भी पढ़ें- बरेली: '22 जनवरी को सजाएं मंदिर और घरद्वार, कराएं संकीर्तन', CM योगी ने बेहतर तैयारी के दिए निर्देश
