नैनीताल: पालतू कुत्तों का लाइसेंस नहीं बनाने पर चालान व मुकदमा दर्ज होगा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नगर में पालतू कुत्तों का लाइसेंस बनाना जरूरी है, जिसके लिए नगर पालिका ने पालतू कुत्तों के स्वामियों से अपने कुत्तों के लाइसेंस बनवाने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा कि अगर लाइसेंस नहीं बनाया गया तो पांच हजार का चालान व स्वामी पर मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।

कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी ने बताया कि एक जनवरी से 30 दिसंबर तक एक साल के लिए लाइसेंस बनाया जाता है। कहा कि बीते वर्ष कुल 151 कुत्तों के लाइसेंस बनाये गए थे।

वहीं इस वर्ष जनवरी में अभी तक 14 लाइसेंस बनाये जा चुके हैं। कहा कि कुत्ते का वैक्सीनेशन कार्ड व स्वामी को अपना आधार कार्ड लाना होगा तभी लाइसेंस बनाया जाएगा। साथ ही हिंसक कुत्तों का लाइसेंस बनाने के लिए स्वामी से शपथ पत्र भी लिया जाएगा।

संबंधित समाचार