हरदोई: शौच को गई किशोरी के हाथ-पैर बांधकर किया दुष्कर्म, अर्धनग्न हालत में छोड़ आरोपी हुआ फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एएसपी पूर्वी, सीओ बिलग्राम व एसएचओ माधौगंज छानबीन में जुटे 

हरदोई। शौच के लिए गई किशोरी को पकड़ कर उसके हाथ-पैर बांध दिए, उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे अर्धनग्न हालत में छोड़ कर भाग निकला। किशोरी के पिता ने उसी गांव के एक युवक के ऊपर आरोप लगाया है। इसका पता होते ही सीओ बिलग्राम सत्येन्द्र सिंह और एसएचओ माधौगंज ध्रुव कुमार मामले की छानबीन करने में जुट गए हैं। इस तरह का मामला सोमवार की शाम माधौगंज थाने के एक गांव का बताया जा रहा है।

बताया गया है कि माधौगंज थाने के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी सोमवार की शाम करीब पांच बजे वहीं शौच करने गई हुई थी,उसी बीच वहां गांव का एक युवक पहुंच गया। किशोरी के पिता ने  पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसे अर्धनग्न हालत में छोड़ कर युवक भाग गया है।

उसने यूपी-112  और 108 पर कॉल की। वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस बारे में एसएचओ माधौगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि वे पुलिस टीम के साथ छानबीन कर रहें हैं। वहीं एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार और सीओ बिलग्राम सत्येन्द्र सिंह  सीओ बिलग्राम सतेन्द्र सिंह इस मामले में किशोरी के घर वालों से पूछताछ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें;-22 जनवरी को 12:20 बजे से 1:00 बजे तक होगी प्राण प्रतिष्ठा, बोले चंपत राय- 18 जनवरी को गर्भगृह में स्थापित होगी मूर्ति

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता