फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं' की शूटिंग शुरू, निर्माता प्रदीप सिंह बोले- हम इसका निर्माण बड़े लेवल पर कर रहे हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं' की शूटिंग शुरू हो गयी है। फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं' में रिंकू घोष, देव सिंह, गौरव झा और संचिता बनर्जी मुख्य भूमिका में है। निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह की फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं' का निर्देशन अजय कुमार झा कर रहे हैं। प्रदीप सिंह ने बताया कि फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं' एक स्वस्थ मनोरंजन वाली फिल्म होगी। हम इसका निर्माण बड़े लेवल पर कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी और फिल्म के साथ दर्शक खुद को कनेक्ट भी कर पाएंगे। गीत -संगीत भी फिल्म में उम्दा है। 

https://www.instagram.com/p/C17CLPKLZed/?hl=en&img_index=3

प्रदीप सिंह ने बताया कि ऐसी फ़िल्में भोजपुरी सिनेमा के ग्राप को बढाने वाली होती है। हमारी कोशिश है फिल्म दर्शकों को पसंद आये, क्यूंकि हम दर्शकों की फिल्म बना रहे हैं। रिंकू घोष ने बताया कि एक अच्छी कहानी वाली फिल्म कलाकारों को अपनी ओर खींच ही लाती है, यही वजह है कि आज मैं इस फिल्म में हूं। मैं अपने स्वाभाविक अंदाज में अपने किरदार को निभा रही हूं और मुझे उम्मीद है दर्शकों को यह खूब पसंद भी आएगा। 

वहीं, अभिनेता गौरव झा ने कहा कि फिल्म रोचक है और यह करने के लिए मैं पहले दिन से उत्साहित था। अब फ़ाइनली फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने वाली है। देव सिंह ने कहा कि मुझे अलग-अलग पटकथा वाली कहानी को पर्दे पर जीने में मजा आता है। इस फिल्म में भी मेरा अलग किरदार है, जो जानदार और शानदार होगा। अभी तो हम सभी फिल्म की शूटिंग एन्जॉय कर रहे हैं। 

संचिता बनर्जी ने कहा कि मजेदार फिल्म और जिंदादिल स्टार कास्ट आपको वो प्रेरणा देती है, जिससे आप दुगनी एनर्जी के साथ काम करने लग जाते हैं। मैं भी फिल्म में अपना शत प्रतिशत दे रही हूं। वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर से बन रही फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं' के लेखक अरविंद तिवारी हैं।इस फिल्म में रिंकू घोष,देव सिंह, गौरव झा,संचिता बनर्जी,के के गोस्वामी,रिंकू भारती, स्वेता वर्मा,राकेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा प्लॉट, राम मंदिर के करीब बनाएंगे नया आशियाना...जानें कीमत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता