Farrukhabad News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, लाखों रुपये का मिलावटी सरसों का तेल किया सीज...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

फर्रुखाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी सरसों का तेल सीज किया है।

फर्रुखाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 1388 लीटर मिलावटी सरसों का तेल सीज किया है, जिसकी कीमत बाजार में लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र की मौजूदगी में मंगलवार को लिंजी गंज में छापा मारकर 1388 लीटर सरसों का तेल सीज किया है, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। टीम की इस कार्रवाई से लिंजीगंज बाजार में हड़कम्प मच गया।
 
नगर मजिस्टेट सतीश चंद्र के नेतृत्व में खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त सैयद शाहनवाज हैदर आबिदी की टीम ने लिजीगंज में व्यापारी राजू गुप्ता की गोदाम पर छापा मारा। छापे की जानकारी मिलते ही अवैध कारोबार करने वालों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।

खाद्य विभाग की टीम ने गोदाम में व्यापक जांच पड़ताल कर 7 ड्रमों में मिलावटी सरसों का तेल सीज कर दिया। इस दौरान मिलावट की आशंका में तेल के नमूने भी भरे गए। छापे के दौरान विशाल गुप्ता के परिजनों ने टीम के सदस्यों के साथ सांठ-गांठ करने की कोशिश की।

अवैध सरसों 2

पूछे जाने पर राजू गुप्ता ने टीम को बताया कि लाइसेंस उनके नाम है। वे दो साल से तेल का कारोबार कर रहा हूं। लाइसेंस पहले बनवाया था लेकिन काम नहीं किया। वही दूसरी तरफ भय के कारण व्यापारी नेताओं ने छापेमारी कार्रवाई का विरोध नहीं किया। सूत्रों के अनुसार लिंजीगंज के अधिकांश व्यापारी मिलावटी सामान बेचकर जीएसटी की चोरी करते हैं।

बताया जाता है कि मिलावटी तेल के ड्रम सुबह ही बाहर की मंडियों से लाये जाते हैं। मैनपुरी के सिरसागंज में धान के छिलके के सफेद तेल में रंग मिलाकर तैयार मिलावटी तेल को महंगे दामों पर बेचा जाता है। 

खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त सैयद शाहनवाज हैदर आबिदी ने  बताया कि व्यापारी विशाल गुप्ता उर्फ राजू की गोदाम से 1388 लीटर मिलावटी तेल सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि  उन्हें सरसों के मिलावटी तेल बेचे जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापा मारा गया। जहां लाखो रुपये का तेल सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Hamirpur: हिंदू महिला का धर्मांतरण कर निकाह कराने पर मौलाना समेत पांच गिरफ्तार; नौकरी व खुशहाल जिंदगी का दिया था झांसा...

संबंधित समाचार