Video: ''सबको सम्मति दे भगवान'' की धुन पर बहराइच में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, भाजपा और आरएसएस पर लगाया यह आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में सेनानी परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर बुधवार को कांग्रेस के नेतागणों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गये कांग्रेस के ध्वज वाहक अनोखेलाल तिवारी के साथ अभद्रता के विरोध में प्रदर्शन किया।

अयोध्या श्रीराम मंदिर परिसर में भाजपा एवं सघ के लोगों द्वारा अभद्रता किए जाने एवं पार्टी के ध्वज का अपमान किए जाने जैसे निन्दनीय कृत्य के विरोध में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर राम धुन (ईश्वर-अल्ला तेरे नाम। सबको सम्मति दे भगवान) सुना गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि हम सभी आज गांधी जी को नमन करते हुए प्रार्थना कर रहें हैं कि भाजपा और आरएसएस के अराजक तत्वों को सद्बुद्धि मिले।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमर नाथ शुक्ल ने कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं, वहां कौन जायेगा कौन नहीं जायेगा ये भाजपा नहीं तय कर सकती है। धर्म और आस्था का राजनीतिकरण करके भाजपा ने भारतीय राजनीति को दूषित करने का कार्य किया है।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के महामंत्री रमेश मिश्र, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल सिंह, मुकुंद जी शुक्ल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपुल मिश्र, खालिद हिशामी, आशुतोष मिश्र, खुर्शीद, नबी अहमद, विवेक सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें;-बहराइच: जब खुद ही झाड़ू लेकर नगर पंचायत परिसर में सफाई करने लगीं ईओ...

संबंधित समाचार