सीएम मोहन यादव ने इंदौर में श्री राममंदिर की प्रतिकृति का किया अनावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर में स्क्रैप से बनी श्री राम मंदिर की प्रतिकृति का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल इंदौर प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने बड़ा गणपति से शुरू होने वाली जन आभार यात्रा के पहले प्रसिद्ध बड़ा गणपति मंदिर में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजन किया। 

इसके बाद उन्होंने लोहे के स्क्रैप से बने श्री राम मंदिर की प्रतिकृति का अनावरण किया। इसके अलावा उन्होंने इसके पूर्व जन आभार यात्रा निकाली। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धर्म स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाने का आग्रह किया गया है, इस स्वच्छता अभियान को जन भागीदारी के साथ बनाए रखें। जन आभार यात्रा में भारी संख्या में जन सैलाब उमड़ा। 

यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री के साथ यात्रा रथ में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया भी उपस्थित रहे। यात्रा में आतिशबाजी के साथ इंदौर शहर पूरी तरह राममय हो गया। यात्रा में प्रभु श्री राम पर केंद्रित मंच से नेताओं और सामाजिक संस्थाओं ने सभी का स्वागत किया। कई मंचो पर नन्हे बच्चे भगवान श्री राम-सीता और हनुमान बनकर आए। 

ये भी पढे़ं- पीएम मोदी ने गुरुवायूर में भगवान कृष्ण के मंदिर में की पूजा-अर्चना

 

संबंधित समाचार