जसपुर: पुलिस ने युवक से बरामद की 8.50 ग्राम स्मैक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। जसपुर पुलिस ने मोहल्ला नत्था सिंह निवासी रामू पुत्र शिवपाल सिंह को टावर वाली गली, लकड़ी मण्डी को  8.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। 
 
कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि रामू काफी समय से जसपुर क्षेत्र में नशे का कारोबार कर रहा है । वह मोहल्ला नत्था सिंह के रहने वाले नन्नू से स्मैक लेकर जसपुर क्षेत्र में बेचता था ।
 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, एसएसआई अनिल जोशी, एसआई कौशल भाकुनी, एसआई  जावेद मलिक, कांस्टेबल अनुज वर्मा, कांस्टेबल जमशेद अली,  अब्दुल मलिक व बच्ची सिंह शामिल रहे।

संबंधित समाचार