काशीपुर: देवर पर लगा बछड़े को चारे में जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने अपने बछड़े को चारे में जहरीली वस्तु मिलाकर उसकी हत्या करने का देवर पर आरोप लगाया है। साथ ही देवर पर महिला को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने देवर व उसकी पत्नी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

न्यायालय को दिये प्रार्थना पत्र में आईटीआई क्षेत्रंतर्गत ग्राम दोहरी परसा निवासी संतोष देवी पत्नी बलविंदर सिंह ने बताया कि वह पशु पालकर अपने परिवार का पालन पोषकर करती है।

उसका देवर महेन्द्र सिंह व उसकी पत्नी संतोष आए दिन किसी न किसी बात पर उससे रंजिश करते रहते हैं। बीती 4 अक्टूबर की शाम 7.30 बजे उसने अपने गाय के बछड़े को चारा खिलाकर उसे बांध दिया था। दूसरे दिन सुबह देखा तो बछड़ा मृत मिला।

आरोप है कि छाबनीन में पता चला कि महेन्द्र व उसकी पत्नी ने चारे में कुछ जहरीली वस्तु मिलाकर उसकी हत्या कर दी। वही आरोपियों ने इस बावत बात करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

संबंधित समाचार