अयोध्या में श्री राम प्राणप्रतिष्ठा से पहले Kannauj में माहौल बिगाड़ने का प्रयास… अराजकतत्वों ने पठान शाहा बाबा की मजार में की तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या में श्री राम प्राणप्रतिष्ठा से पहले कन्नौज में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया।

अयोध्या में श्री राम प्राणप्रतिष्ठा से पहले कन्नौज में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। अराजकतत्वों ने पठान शाहा बाबा की मजार में तोड़फोड़ की।

कन्नौज, अमृत विचार। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जिले में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। अराजकतत्वों ने ताजपुर नौकास में पठान शाह बाबा की मजार में तोड़फोड़ कर शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। जानकारी पर लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मामले की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई है। 

सदर कोतवाली के मोहल्ला ताजपुर नौकास में अराजकतत्वों ने प्लाट के अंदर बनी मजार में तोड़फोड़ कर माहौल खराब करने का प्रयास किया। सुबह होने पर जब प्लाट की ओर लोग पहुंचे तो मजार टूटी देखकर दंग रह गये। जानकारी होने पर संबंधित धर्म के कई लोग मौके पर पहुंचे गये। मजार में तोड़फोड़ से लोगों में आक्रोश है।

Kannauj Masjid 1

इसकी जानकारी लगते ही सीओ सदर कमलेश कुमार, कोतवाली प्रभारी विष्णु कांत तिवारी, समेत भारी तादात में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने लोगों से तोड़फोड़ करने वाले के संबंध में लोगों से पूछा पर किसी ने जानकारी नहीं दी। बताया गया कि यह मजार करीब चार सौ वर्ष पुरानी है। किसी अराजकतत्व ने शहर का माहौल खराब करने के लिये इस घटना को अंजाम दिया है।

मामले में शहर के मोहल्ला अजयपाल निवासी इमरान वारसी पुत्र हाजी इरफान ने सदर कोतवाली में अज्ञात अराजक तत्व के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनका एक प्लाट शहर के मोहल्ला ताजपुर नौकास में है। इस प्लाट में पठान शाह बाबा की मजार बनी थी। 19, 20 जनवरी की रात अराजकतत्वों ने इस मजार को क्षतिग्रस्त कर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया। इस हरकत से मुस्लिम समाज में आक्रोश है।

इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये। घटना के संबंध में सीओ सदर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि एक व्यक्ति से रास्ते को लेकर विवाद भी चल रहा है। इसकी भी जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा संबंधित पर कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामलला मंदिर से निकली सनातन शोभायात्रा... भारतीय रेसलर ग्रेट खली हुए शामिल

 


 

संबंधित समाचार