राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में ‘सियावर रामचंद्र की जय’ के आकार में जलाए गए हजारों दीये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंद्रपुर। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर में एक मैदान पर हिंदी के शब्दों में ‘सियावर रामचंद्र की जय’ के आकार में हजारों दीये जलाए गए। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के साथ ही उनके परिवार के सदस्यों ने पूजा की और शनिवार देर रात को दीये जलाएं। 

यह कार्यक्रम चंदा क्लब मैदान पर आयोजित किया गया जहां सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए कई भगवा ध्वज लगाए गए हैं। यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सार्वजनिक वाचनालय ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया जहां आतिशबाजी भी की गयी। 

ये भी पढे़ं- गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर धार्मिक समारोह का हुआ आयोजन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता